Tuesday, October 20th, 2026

आज जो बाइडन लेंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ

अमेरिका
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज यूएस कैपिटल में शपथ लेंगे। भारतीय समयानुसार शपथ ग्रहण समारोह रात 10.30 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। कमला हैरिस को सुप्रीम कोर्ट की जज सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स बाइडेन को शपथ दिलाएंगे। मालूम हो कि जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि पहली बार 25 हजार अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वॉशिंगटन में हुई है तो वहीं जो बाइडेन और कमला हैरिस कैपिटल हिल के सामने शपथ लेंगे।इसी जगह 6 जनवरी के दिन ट्रंप समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया था और कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए थे, इसलिए इस वक्त वाशिंगटन किले में तब्दील हो चुका है।

 

#आज जो बाइडन

Source : Agency

पाठको की राय